.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 22 June 2016

एचटेट लेवल-3 नहीं होगा रद

भिवानी : गत फरवरी माह के दौरान तैयार करवाए गए एचटेट लेवल -3 के प्रश्न पत्रों को लेकर 18 जून को संपन्न हुई परीक्षा को रद करने के कयासों पर बोर्ड प्रशासन ने विराम चिह्न लगा दिया है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जंगबीर सिंह ने विशेष बातचीत में कहा कि फरवरी में तैयार करवाए गए सभी प्रश्नपत्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखे हुए थे। ऐसे में इन प्रश्नपत्रों के लीक होने का कोई सवाल नहीं उठता है। उन्होंने साफ कर दिया कि एचटेट लेवल तीन की परीक्षा को रद नहीं किया जाएगा। फिलहाल ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य भी शुरू हो चुका है। जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।                                                             dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.