.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 29 June 2016

पे कमीशन की सिफारिशें मंजूर : 7 Q&A में समझें कैसे मिलेगा सैलरी में फायदा?

नई दिल्ली : मोदी सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को 7th पे कमीशन की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। टोटल सैलरी 23.55% तक बढ़ाई जा सकती है। सरकार के मंत्री शाम तक इसका औपचारिक एलान करेंगे। इस इजाफे का फायदा सेंट्रल गवर्नमेंट के 50 लाख इम्प्लॉइज और 58 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। 
7 Q&A में समझें कैसे और कितना फायदा...
#1 : कब से लागू होगा?
1 जनवरी 2016 से।
#2 ; बढ़ी हुई सैलरी कब से मिलने लगेगी?
 जुलाई की सैलरी, जो अगस्त में आएगी।
#3 : कितनी सैलरी बढ़ेगी?
 टोटल सैलरी 23.5% तक बढ़ेगी। लेकिन क्लास-1, 2, 3 और 4 में फाइनली कितनी फीसदी बढ़ेगी, इसका एलान शाम तक होगा। पेंशनर्स की सैलरी 24% तक बढ़ेगी।
#4 : तो अब मेरी सैलरी बढ़कर कितनी हो जाएगी?
 - ये क्लासवाइज एलान के बाद साफ हो सकेगा।
- सिफारिशों के मुताबिक, 7 हजार रुपए की मिनिमम बेसिक पे बढ़कर 18 हजार रुपए होगी।
- जो मैक्सिमम बेसिक पे 90 हजार थी वो बढ़कर 2.5 लाख हो जाएगी।
#5 : जनवरी से जून 2016 के 6 महीनों के एरियर का क्या?
 वो भी मिलेगा। लेकिन एक बार में ही पूरा एरियर मिलेगा या किश्तों में, ये तय होना बाकी।
#6 : कब तक के लिए है?
 अगले 10 साल तक इसी पे कमीशन के आधार पर सरकार से सैलरी मिलेगी।
#7 : तो क्या अगले 10 साल तक यही सैलरी मिलती रहेगी?
 नहीं, 7th पे कमीशन के मुताबिक जो आपकी सैलरी होगी, उस पर सालाना 3 फीसदी का इन्क्रीमेंट मिलेगा। साथ ही, महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी होने पर भी सैलरी बढ़ेगी।                                                       db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.