.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 24 June 2016

मास्टर से लेक्चरर में प्रमोशन उसी जोन में

पानीपत : मास्टर से लेक्चरर (प्राध्यापक) में पद्दोन्नति की जो सूची जारी की गई उसमें गंभीर अनियमितता सामने आई है। मास्टरों को प्रमोशन के लिए तीन जोन पहले से निर्धारित किया गया था। लेकिन सिफारिश के बल पर मनपसंद सेम जोन में तबादला कर दिया गया। सूची में कई ऐसे केस हैं जो विभागीय नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत मास्टर को वरिष्ठता सूची के आधार पर प्रमोशन देने की बात कही गई। आठ अलग अलग जोन बना दिए गए। नए ट्रांसफर पॉलिसी में शिक्षकों का ट्रांसफर इन्हीं जोनों में होना है। निदेशालय से बीते शुक्रवार को लगभग 2200 मास्टरों की सूची जारी की गई। विभिन्न जिलों में सरकारी स्कूलों में प्राध्यापक के पद पद्दोन्नत कर दिया गया। पानीपत शहरी क्षेत्र में एक ऐसा एक केस उजागर हुआ जिसमें धुरंधर शिक्षक का तबादला दो-ढाई किलोमीटर की दूरी पर मॉडल संस्कृति स्कूल में (जोन 1) कर दिया गया। पहले से इसी जोन में पदस्थ हैं। नए पॉलिसी के मुताबिक यह जोन 5, 6 व 7 में किया जाना था। अंबाला जिले के शहरी क्षेत्र में भी इस तरह का केस है। मास्टर से लेक्चरर में पदोन्नत करते समय शहर का स्टेशन आवंटित नहीं किया जाना था। विभागीय नियमों के अनुरूप 10 किलोमीटर का दायरा शहर के जोन में आता है। ब्लॉक मुख्यालय तीन नंबर जोन में है। ब्लॉक हेडक्वार्टर से 5 किमी की दूरी जोन 4 तथा 10 किमी की दूरी जोन 5 में आता है। 6, 7 व 8 जोन का नंबर उसके बाद दिया गया।                                                         dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.