.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 14 July 2016

स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय : बेस्ट 100 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 50-50 हजार

** ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद विशेष टीम परफॉर्मेंस चेक कर 100 अंकों में से देगी स्कूलों को स्टीकर 
** राशि स्कूल के विकास पर ही खर्च हो पाएगी
अम्बालासिटी  : जिले के सरकारी और एडिड स्कूलों में मिनिस्ट्री ऑफ हुमन रिर्सोस डवलपमेंट मंत्रालय भारत सरकार स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्कूलों में विशेष टीम मुआयना करेगी। टीम स्कूलों में व्यवस्थाएं चेक करने के बाद 100 अंक में से व्यवस्थाओं को लेकर अंक देगी। अंक के हिसाब से स्कूल को स्टीकर भी दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद अभियान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी चलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट 100 स्कूलों का चयन किया जाएगा। इन स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। खास बात यह रहेगी कि इस राशि को प्रिंसिपल स्कूल के विकास पर ही खर्च कर पाएंगे। जल्द ही शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर बीईओ को कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इसके बाद आगामी सप्ताह में कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। 
"जल्द ही स्कूलों में स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान की शुरुआत की जाएगी। बेस्ट परफॉरमेंस देने वाले 100 स्कूलों काे सरकार 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। सभी बीईओ को अवगत करा दिया जाएगा और स्कूलों के मुखिया की ट्रेनिंग कराई जाएगी।"-- उमाशर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बाला। 
ऐसे कर सकते हैं स्कूल ऑनलाइन रजिस्टर्ड 
केंद्रसरकार के कार्यक्रम स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय में पहले तो स्कूल को http://mhrd.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्टर्ड करना होगा। इसके बाद स्कूल गूगल प्ले स्टोर में जाकर मोबाइल एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन होने पर स्कूलों में जांच के लिए आएगी। 100 में से व्यवस्था चेक करने के बाद अंक दिए जाएंगे। 
स्कूलोंके मुखिया को दी जाएगी ट्रेनिंग
विभागजल्द ही अभियान को स्कूलों को शुरू करेगी। पहले को-डायरेक्टर एजुकेशन विभाग अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉफ्रेंस द्वारा मीटिंग ली जाएगी। बाद में ब्लॉक स्तर पर स्कूलों को मुखिया को स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान को लेकर एक दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। विभाग अधिकारियों की मानें तो आगामी सप्ताह में अभियान शुरू कर दिया जाएगा। 
मिलेंगे ग्रीन, ब्लू, यलो, ऑरेंज और रेड स्टीकर 
स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। विभिन्न कार्यक्रम के तहत सरकार ने सफाई व्यवस्था काे सुधारने पर जोर दिया है। अभियान के तहत विभाग की विशेष टीम स्कूल में वॉटर, टॉयलेट, हेड वॉश विद शॉप, ऑपरेशन एंड मेनटेंशन, व्यवहार और कैपेसिटी बिल्डिंग के बारे में चेकिंग करेगी। चेकिंग के बाद स्कूलों को नंबर दिया जाएगा। मान लीजिए अगर कोई स्कूल 90 और 100 के बीच अंक हासिल करता है तो उसे ग्रीन स्टीकर दिया जाएगा। ऐसे ही अगर 75 से 89 के बीच है तो ब्ल्यू और 51 से 74 को यलो, 35 से 50 को आॅरेंज, 30 अंक से नीचे वाले को रेड स्टीकर दिया जाएगा। यह अंक 100 में से दिए जाएंगे। इन अंकों के बाद ही स्कूल जिला से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के लिए सेलेक्ट किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर 100 बेस्ट एलिमेंट्री और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।                                                          db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.