.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 16 July 2016

सरकारी के बराबर होगी एडिड कॉलेज लेक्चरर्स की पेंशन

चंडीगढ़ : हरियाणा के एडिड कॉलेजों के प्राध्यापकों  के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इन कॉलेजों के प्राध्यापकों को सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों की तर्ज पर पेंशन देने का फैसला लिया है।
शुक्रवार को चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री प्रो़  रामबिलास शर्मा ने इसकी घोषणा की।  उन्होंने कहा कि 6 फरवरी, 2015 को सरकार द्वारा सरकारी कालेजों के रिटायर्ड अध्यापकों के लिए जो नियमों की व्यवस्था की थी, उसी प्रकार अब एडिड कालेजों के रिटायर्ड अध्यापकों को भी पेंशन मिलेगी। उन्होंने बताया कि एडिड कालेजों के रिटायर्ड अध्यापकों की यह मांग पिछले कई वर्षों से लंबित थी जिसको वर्तमान राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। शर्मा ने कहा कि अनुभव आधार पर चयनित स्कूल प्राध्यापकों की भांति राज्य सरकार ने पीआरटी तथा टीजीटी अध्यापकों को भी पहली अप्रैल, 2018 तक एचटेट की परीक्षा पास करने का अवसर दे दिया है।                                                  dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.