.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 19 February 2013

..ताकि साइंस में बनी रहे छात्रों की रुचि


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों की दिलचस्पी साइंस विषय में बनी रही इसके लिए विशेषज्ञ जुटे हुए हैं। इसी संदर्भ में स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) में सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया द्वारा एक दिवसीय साइंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में प्रदेश के 61 साइंस विशेषज्ञों ने भाग लिया। इंटेल के विशेषज्ञों ने उपस्थित शिक्षकों को साइंस पढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया। 
इसमें शिक्षकों ने भी पूरी दिलचस्पी ली। इंटेल की एजुकेशन कंसल्टेंट शरोन कुमार ने बताया कि वर्कशॉप में विशेषज्ञ उपस्थित शिक्षकों को एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को साइंस पढ़ाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिक्षकों को समझाया जा रहा है कि कैसे छात्रों को नए प्रोजेक्ट बनाने में मदद करें ताकि वे प्रदर्शनी में बढिय़ा से बढिय़ा मॉडल लेकर आएं। एससीईआरटी के साइंस विशेषज्ञ सुशील गौड़ ने बताया कि छात्रों का ध्यान हमेशा साइंस में बना रहे इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
                                                                                              ...DB

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.