.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 23 February 2013

मास्टर व सीएंडवी अध्यापक पा सकेंगे प्राध्यापक की पदोन्नति


शिक्षा विभाग ने 31 मार्च तक मामले भेजने का दिया समय 
प्रदेश भर के मास्टर व सीएंडवी अध्यापकों के लिए अच्छी खबर है कि वे अब प्राध्यापक पद पर पदोन्नति पाने का अपना सपना जल्द पूरा कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर से मास्टर व सीएंडवी अध्यापक से पदोन्नति पाने के लिए अपने मामले भेजने के लिए कहा है। इस संबंध सेकंडरी शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर मास्टरों व अध्यापकों को इस बारे में अवगत कराने के लिए कहा है। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि योग्यता पूरी करने वाले संबंधित मास्टर व सीएंडवी अध्यापक ३१ मार्च तक अपने मामले भेज दें। इसके बाद विभाग कोई मामला स्वीकार नहीं करेगा इसके लिए संबंधित व्यक्ति ही जिम्मेदार होगा। 
जल्द होना चाहिए निपटान
मास्टर वर्ग एसोशिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश मलिक ने प्राध्यापक पद की पदोन्नति के लिए विभाग द्वारा मामले मांगे जाने के पर खुशी जताते हुए कहा है कि यह मास्टरों की काफी पुरानी मांग थी। प्रदेश भर में प्राध्यापकों के हजारों पद खाली पड़े हैं। विभाग को चाहिए कि पदोन्नति के लिए मांगे मामलों को पेडिंग न रखकर इन पर जल्द कार्रवाई करें। 

विषय
 नियमित होने की तिथि 
जीव विज्ञान
 31-12-2009
रसायन शास्त्र
 31-12-2009
अर्थशास्त्र
 31-12-1995
अंग्रेजी
 31-12-1998
फाइन आर्ट
 31-12-2006
हिंदी
 10-04-1993
इतिहास
 31-12-1996
गृह विज्ञान 
 31-12-2007
गणित
 31-12-1996
संगीत 
 31-12-1992
शारीरिक शिक्षा
 31-09-1988
भौतिकी 
 31-12-2009
राजनीति शास्त्र
 31-12-1990
मनौविज्ञान
 31-12-2000
पंजाबी 
 31-12-1995
संस्कृत
 31-12-1993
समाज शास्त्र
 31-12-2005
उर्दू 
 31-12-1995


                                                                                                                                                      ...DB

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.