.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 21 February 2013

HR : सीसी कैमरे में कैद हुआ 'शिक्षा बोर्ड'


*बोर्ड के अंदर और बाहर लगाए गए आठ क्लोज सर्किट कैमरे, आने- जाने वाले पर रहेगी सचिव की नजर
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर अब बोर्ड सचिव सीधी नजर रखेंगे। बोर्ड में आने वालों की सारी गतिविधि आठ कैमरे कैद करेंगे। इनका कंट्रोल सचिव कार्यालय से होगा। 
अब तक बोर्ड परिसर में कौन आता है, कौन क्या कर रहा है। इसकी कोई जानकारी बोर्ड अधिकारियों को नहीं रहती थी। बीच- बीच में तो ऐसा भी हुआ कि कुछ छात्र संगठन प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परिसर में अंदर तक घुस गए और बोर्ड संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के एंट्री प्वाइंट के साथ प्रत्येक विभाग की ओर जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। बुधवार को कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान एक ठेकेदार के कारिंदे सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया में जुटे रहे। बोर्ड के अंदर ही नहीं बोर्ड के बाहरी पार्कों में होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।
कर्मचारियों पर भी रहेगी नजर: सीसीटीवी कैमरे लगने से पता चलेगा कि बोर्ड के कर्मचारी कब बाहर जाते है और कब आते है। कितना समय बाहर पार्क में बैठकर बिताते है, इसकी भी पल-पल की जानकारी इन कैमरों से बोर्ड सचिव को होती रहेगी। 
यहां लगाए गए कैमरे :बोर्ड में लगाए गए आठ कैमरों में दो मुख्य गेट पर होंगे। एक कैमरे की नजर मुख्य द्वार के बाहर की ओर रहेगी, जहां बोर्ड सचिव की गाड़ी खड़ी होती है। यानी, सामने वाले पार्क में होने वाली गतिविधियां भी कैमरे में रहेंगी। चार कैमरे प्रवेश के बाद हॉल में लगाए गए हैं। हॉल के चारों कोनों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से पता लगेगा कि बोर्ड में प्रवेश करने वाला व्यक्ति किसी ओर या किसी ब्रांच की ओर गया है। एक कैमरा प्रथम तल पर सीढिय़ों से आगे लगाया गया है, ताकि ये पता लग सके कि प्रथम तल पर कौन-कौन आया और किससे मिलने गया। एक कैमरा देवीलाल खंड की ओर जाने वाली गैलरी में लगाया गया है। 
बोर्ड प्रशासन की योजना बोर्ड में आने वाले सभी लोगों पर नजर रखने की है, ताकि कोई गलत काम करता है तो तुरंत कैमरे की नजर में आ जाए। बोर्ड सचिव कार्यालय के बाहर पहले से ही कैमरे लगे  है।
"सीसीटीवी कैमरे लगाने के अनेक फायदे है। सुरक्षा के साथ- साथ कोई व्यक्ति बोर्ड के किसी तरह के कागजात से छेड़छाड़ करता है या चोरी करता है तो भी पकड़ा जाएगा। सुरक्षा कारणों के चलते ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है।" अशोक कुमार मीणा, डीसी व सचिव, विद्यालय शिक्षा बोर्ड                                                                                     ...DB





No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.