.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 2 February 2013

हाईकोर्ट ने सीबीआई से जेबीटी मामले में जवाब मांगा


हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई से कहा कि वह जेबीटी घोटाले में सजा काट कर रही 71 वर्षीय महिला रक्षा जिंदल की सजा व कैद की मियाद को चुनौती देने वाली याचिका पर रुख पेश करे। जज मुक्ता गुप्ता ने तिहाड़ के अधीक्षक को निर्देश दिया कि चार साल की कैद काट रही रक्षा के स्वास्थ्य संबंध में स्थिति रिपोर्ट पेश करे। रक्षा ने सजा को चुनौती देने के साथ चिकित्सीय आधार पर जमानत की याचिका दायर की है। दोषी अपंगता से ग्रस्त है। वह व्हीलचेयर पर ही चल-फिर सकती है। 
एम्स में चौटाला की जांच :
ओमप्रकाश चौटाला का चैकअप शुक्रवार को एम्स में किया गया। चौटाला को जीबी पंत अस्पताल से एम्स ले जाने की वजह बताने से अस्पताल प्रबंधन ने मना कर दिया। हालांकि प्रबंधन ने स्वीकार किया कि चौटाला की जांच एम्स में की गई है। 22 जनवरी को कोर्ट ने चौटाला को दस साल की सजा सुनाई थी। 
                                                                                           ......HB

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.