.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 20 August 2015

गेस्ट टीचरों ने आपराधिक अवमानना याचिका पर जवाब को समय मांगा


चंडीगढ़ : महेंद्रगढ़ में शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर गेस्ट टीचरों के धरने को लेकर अवमानना मामले में बुधवार को 22 प्रतिवादियों में से 20 ने हरियाणा के एडवोकेट जनरल (एजी) के सामने पेश होकर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। जो दो प्रतिवादी पेश नहीं हुए, उन्हें फिर से नोटिस जारी किया गया है। हरियाणा सरकार की ओर से सरप्लस गेस्ट टीचर हटाए जाने पर टीचरों ने सर्व कर्मचारी संघ को साथ लेकर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया था। कई दिन चले इस धरने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भी आपत्ति जताते हुए धरना समाप्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी धरना जारी रहने पर राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों को हाईकोर्ट की अवमानना का दोषी मानते हुए अदालत ले जाने का फैसला किया था। बुधवार को पेश प्रतिवादियों के जवाब को यदि एडवोकेट जनरल सुनवाई के लिए फिट पाएंगे तो मामला डिवीजन बेंच के पास आपराधिक अवमानना की याचिका चलाने के लिए भेजा जा सकता है।                                                                            au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.