.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 24 August 2015

सरकार हड़ताल के दिन चाहती थी वार्ता, शिक्षक अड़े तो 3 सितंबर को बुलाया

करनाल : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने सुझाव दिवस पर स्कूल खोलने के सरकारी आदेश के परवाह किए बगैर सीएम के निर्वाचन क्षेत्र में 'शिक्षक आक्रोश रैली' की। सीएम कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई तो सीटीएम सतीश कुमार सरकार की तरफ से वार्ता का न्योता लेकर पहुंचे। तारीख दी, 2 सितंबर। इसी दिन कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल का आह्वान कर रखा है। शिक्षक नेताओं ने इस तारीख पर बात करने से इनकार कर दिया तो 3 सितंबर की तारीख मिली। संघ के प्रदेशाध्यक्ष वजीर सिंह ने कहा कि सरकार ने उनकी रैली को फ्लॉप करने के लिए संडे की छुट्टी रद्द करते हुए स्कूलों को खुला रखकर नई शिक्षा नीति के लिए सुझाव लेेने का तुगलकी आदेश जारी किया था। गांव में जब पंचायतें भंग हैं तो फिर सुझाव लेने-देने का औचित्य ही नहीं बनता है।                                                                                db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.