.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 19 August 2015

सीएम उड़नदस्ते के छापे में शिक्षक मिले गैरहाजिर

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने बुधवार को दो स्कूलों में छापा मारा। सूचना मिलते ही अन्य स्कूलों के शिक्षकों में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान एक स्कूल के प्रधानाचार्य समेत कई शिक्षक गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर शिक्षकों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी।
टीम की अगुवाई डीएसपी सुरेंद्र ¨सह कर रहे थे। उनके नेतृत्व में टीम सुबह आठ बजे गांव अनंगपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंची, जहां पांच शिक्षक गैरहाजिर मिले। काफी देर तक यहां शिक्षक नहीं आए थे। इसके बाद टीम ने एनआइटी-एक स्थित राजकीय स्कूल में छापा मारा। इस स्कूल में 14 शिक्षक गैरहाजिर थे। छापे की सूचना मिलते ही दूसरे स्कूलों में हड़कंप मच गया। जो शिक्षक स्कूलों से अनुपस्थित थे, वो भी आनन-फानन में स्कूल पहुंच गए।                                                                           dj8:20pm

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.