.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 8 June 2016

तबादला नीति : मैरिट आधार पर अलाॅट होंगे स्कूल

तोशाम : शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों की तबादला नीति के लिए नए सिरे से जोन बनाए हैं। प्रत्येक जिले को 7 जोनों में बांटा गया है और शिक्षकों को स्वेच्छानुसार मैरिट आधार पर नए स्कूल अलॉट किए जाएंगे। भिवानी जिले में 1138 स्कूलों को जोनों में बांटा है।
विभाग द्वारा जारी जोनों की नई सूची के अनुसार भिवानी जिले के 1138 स्कूलों में से 47 स्कूलों को प्रथम जोन में रखा गया है। ये स्कूल जिला मुख्यालय या भिवानी नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। जोन 2 में 69 स्कूलों को रखा गया है। ये स्कूल जिला मुख्यालय की नगर परिषद की सीमा से 10 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित हैं।  तीसरे जोन में 58 स्कूलों को शामिल किया गया है। ये स्कूल खंड मुख्यालय या नगरीय क्षेत्र में स्थित हैं। जोन 4 में सबसे कम 14 स्कूल रखे गए हैं। इस प्रकार 616 स्कूलों को 7वें जोन में रखा गया है। ये स्कूल रिमोट एरिया या खंड व जिला मुख्यालय से दूर हैं।
विभाग द्वारा जारी इस सूचि के अनुसार ही शिक्षकों को अपने संभावित स्कूलों का चयन करना है। इसके बाद विभाग शिक्षकों की मैरिट बनाएगा, जिसमें अधिकत्तम 78 अंक होंगे। यह मैरिट शिक्षक की उम्र, वैवाहिक स्थिति, बीमारी व अन्य कारणों को मिलाकर बनाई जाएगी।
ये राज्य या राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय की सीमा से 10 से 15 किलामीटर के बीच में स्थित हैं। जोन 5 में 155 स्कूलों को शामिल किया गया है। ये स्कूल खंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित हैं। इसी प्रकार जोन 6 में 178 स्कूलों को रखा गया है। इस जोन में आने वाले स्कूल खंड मुख्यालय से 5 किलोमीटर से 10 किलोमीटर की दूरी तक स्थित हैं।                                                                  dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.