.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 19 June 2016

काउंसलिंग से स्टेशन नहीं दिया गया तो होगा विरोध

जींद : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य संगठन सचिव बलबीर सिंह, राज्य उप प्रधान सतबीर शर्मा और राज्य कोषाध्यक्ष महताब सिंह मलिक ने कहा कि यदि शिक्षा विभाग ने नव पदोन्नत पीजीटी अध्यापकों को समय रहते काउंसलिंग से स्टेशन देने का निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। राज्य संगठन सचिव बलबीर सिहं ने कहा कि संघ ने पदोन्नति सूची आते ही पदोन्नति में एक तरफा दिए गए स्टेशन बदलने बारे मेल अतिरिक्त मुख्य सचिव और सचिव स्कूल शिक्षा हरियाणा पीके दास को भेज दी है। इसको लेकर रविवार को हिसार में संघ की एक बैठक बुलाई गई है। जिला प्रेस सचिव भूप सिंह वर्मा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ टीजीटी से पीजीटी बने शिखकों को काउंसलिंग से स्टेशन देने की बजाय शिखा विभाग में बिना सोच-समझे स्टेशन दे दिए हैं। इसका संघ कड़े शब्दों में विरोध करता है। उन्होंने मांग की कि पदोन्नत हुए प्राध्यापकों को काऊंसलिंग से स्टेशन देने का निर्णय लिया जाए नहीं तो संघ प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।                                                                       hb 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.