.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 28 August 2016

बीएड, इंजी़ कॉलेज दूसरे विवि को देने के निर्णय का विरोध

कुरुक्षेत्र : हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी बीएड कॉलेजों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से लेकर चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद के अधीन कर दिया गया है और राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी मुरथल को देने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तीनों संघों जैसे की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पेंशनर्स वेलफेयर संघ तथा स्थानीय सामाजिक, धार्मिक एवं स्थानीय विद्यार्थी संगठनों ने सरकार के इस निर्णय का विरोध किया।
उसी संदर्भ में गत 26 अगस्त को एक ज्ञापन हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज, विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर व कांग्रेस विधायक श्रीमती किरण चौधरी को दिया गया और उनसे प्रार्थना की गई कि वे सरकार से आग्रह करें कि सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे।                                                    dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.