.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 3 February 2014

केंद्रीय कर्मियों के डीए में हो सकता है 10% इजाफा

नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) में दस फीसद बढ़ोतरी की सौगात दे सकती है। मार्च में इसका एलान हो सकता है। इससे पहले गत सितंबर में भी डीए में दस फीसद की बढ़ोतरी की गई थी। सरकार के इस कदम से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 30 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। 1सितंबर, 2013 में डीए में 10 फीसद की वृद्धि से वह मूल वेतन का 90 फीसद हो गया था। पिछली बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2013 से प्रभावी हुई थी। ऐसा लगता है कि डीए में 10 फीसद की वृद्धि की जाएगी जो 1 जनवरी, 2014 से प्रभावी होगा। उनके मुताबिक डीए में वृद्धि की सही स्थिति का पता औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के दिसंबर के आंकड़े जारी होने के बाद ही चल पाएगा। ये आंकड़े 28 फरवरी को जारी किए जाएंगे। डीए के 50 फीसद से ज्यादा होने पर उसे मूल वेतन में जोड़ दिया जाता है। सरकार के इस कदम से नाखुश और वेतन संशोधन की मांग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी महासंघ ने 12 फरवरी से दो दिनी हड़ताल की घोषणा की है।                                    dj


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.