.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 9 February 2014

सीएम से मिलवाने के लिए राजनीतिक सलाहकार ने मांगा 10 दिन का समय

रोहतक : अंतर जिला स्थानांतरण नीति की मांग को लेकर प्रदेश भर के हजारों जेबीटी शिक्षक शनिवार को सेक्टर छह में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। करीब ढाई घंटे के संबोधन के बाद जब आक्रोशित शिक्षक जिला मुख्यालय में ज्ञापन देने के लिए मुख्य चौक से कूच करने लगे तो पुलिस बल ने उन्हें वहीं पर रोक लिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच 15 मिनट तक चली कहासुनी के बाद मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जेके मल्होत्रा को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान मल्होत्रा ने सीएम से मुलाकात कराने के लिए प्रदर्शनकारियों से 10 दिन का समय मांगा। गुस्साए जेबीटी शिक्षकों ने समय देने के साथ उन्हें चेताया हुए कहा कि अगर जल्द ही स्थानांतरण नीति लागू नहीं हुई तो वह आर पार की लड़ाई लड़ेंगे और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। 
इससे पहले, शनिवार को सुबह 11 बजे अंतर जिला स्थानांतरण संघर्ष समिति के नेतृत्व में राज्य भर से हजारों की संख्या में जेबीटी शिक्षक सेक्टर छह में हुए प्रदर्शन में एकत्र हुए। इसके बाद, दोपहर 1:50 पर सभी शिक्षक नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय की तरफ कूच करने लगे, लेकिन प्रशासन व पुलिस बल ने चौक पर ही बेरिकेड्स लगा कर रोक लिया। बाद में उनको जाने दिया।                                                                    db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.