.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 16 February 2014

31 मार्च से पहले ही बच्चों की मिलेंगी पुस्तकें

** प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी। 
** पुस्तकों की पहली खेप शनिवार को सिरसा पहुंची, वितरण सोमवार से
शिक्षा सत्र 2014-15 में दाखिला लेने वाले 7वीं और 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इस बार सत्र शुरू होने से पहले ही सभी पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी। पुस्तकों की पहली खेप सिरसा शहर में तो पहुंच भी चुकी है और सोमवार से स्कूल परिसरों में पुस्तकों डिलीवरी शुरू होगी। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश के बाद प्रकाशकों ने इस बार पुस्तकें वितरित करने का काम अभी से शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि विभाग के प्रयास हैं कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही सभी कक्षाओं की पुस्तकें स्कूलों तक पहुंचा दी जाए। शायद इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि सिरसा शहर में 7वीं और 8वीं कक्षा की पुस्तकों की पहली खेप शनिवार को पहुंची। इतना तो स्पष्ट है कि नए शिक्षा सत्र में 7वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को पहले दिन से ही पुस्तकें मिल पाएंगी। सोमवार से स्कूलों में पुस्तकों की डिलीवरी भी शुरू होगी ताकि समस्याएं न आएं। हालांकि विभाग की ओर से प्रकाशन कंपनी को पुस्तकें वितरित करने के लिए 15 अप्रैल तक की डेडलाइन है लेकिन पुस्तक प्रकाशकों का दावा है कि 31 मार्च से पहले ही पुस्तकें प्रदेश के सभी स्कूलों तक पहुंचा दी जाएगी।                                                        djsrs  

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.