.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 1 February 2014

एचटेट आज, स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रबंधों की भी होगी परीक्षा

** प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने की कवायद में जुटा प्रशासन
** पहली बार नियुक्त किए गए गैजेटेड अधिकारी
भिवानी : 1 व 2 फरवरी को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत 3,82,640 परीक्षार्थी 503 केंद्रों पर परीक्षा होंगे। विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने प्रश्नपत्रों को लीक होने से रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। 
सूत्र बताते हैं कि बोर्ड प्रशासन की सबसे बड़ी चुनौती सुबह साढ़े 7 बजे लेकर 10:30 बजे तक प्रश्नपत्रों को लीक होने से रोकने की है। इसी को लेकर बोर्ड प्रशासन सचेत भी है और इसके लिए व्यापक प्रबंध भी कर दिए हैं। बोर्ड प्रशासन ने सबसे पहले खुद को ठीक करने का प्रयास किया है और इसकी शुरुआत भी खुद से ही की है। बृहस्पतिवार को बोर्ड प्रशासन ने कर्मचारियों को सिर्फ इतनी जानकारी दी कि वे अपनी डय़ूटी के लिए तैयार रहे और जिले का नाम बाद में उजागर होगा। शुक्रवार को उन्हें सिर्फ संबंधित शहर के लिए रवाना कर दिया गया, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र का नाम नहीं बताया गया। 
1 फरवरी को सुबह साढ़े सात बजे बाद सभी कर्मचारियों को उनके संबंधित परीक्षा केंद्र पर डय़ूटी के लिए अवगत करवा दिया जाएगा। बोर्ड प्रशासन ने प्रश्न पत्र वितरण का समय सुबह साढ़े सात बजे से निर्धारित किया हुआ है। यह कार्य जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त गैजेटेड अधिकारी व केंद्र अधीक्षक की मौजूदगी में किया जाना है। प्रदेश में गैजेटेड अधिकारियों की नियुक्ति पहली बार की जा रही है। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर परीक्षा शुरू हो जानी है। इस बीच प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका ज्यादा बताई जा रही है। लेकिन बोर्ड प्रशासन ने भी इसी अवधि को संवेदनशील मानते हुए निगरानी करने की तैयारी की है।
105 उड़नदस्ते होंगे तैनात 
105 उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। इनमें बोर्ड अध्यक्ष, सचिव, निदेशक, संयुक्त सचिव, शिक्षा निदेशालय के दो उड़नदस्तों के साथ-साथ उपायुक्तों, पुलिस कप्तानों, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारियों, सीबीएसई के रीजनल डायरेक्टर एवं बोर्ड अधिकारियों के उड़नदस्ते शामिल हैं। 
परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में धारा 144 लागू होगी 
परीक्षा केन्द्रों के इर्द-गिर्द 200 मीटर की परिधि में धारा-144 स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाई जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 
वीडियोग्राफी होगी 
बोर्ड प्रशासन ने सभी परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी करवाने की रणनीति भी बनाई है। परीक्षा केन्द्रों के आसपास की फोटोस्टेट की दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगी। 
503 केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए
परीक्षा में 503 केन्द्र अधीक्षक तथा 6539 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं तथा परीक्षा केन्द्रों पर पूर्ण अवधि के लिए 1642 आब्र्जवर भी नियुक्त रहेंगे। आपातकालीन स्थिति में दूरभाष नं. 01664-254604 पर संपर्क किया जा सकता है।                                      dj 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.