.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 15 February 2014

एसएसए के अनुबंधित कर्मियों को नियमित होने की जगी आस

चंडीगढ़ : प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े करीब ढ़ाई हजार अनुबंधित कर्मचारियों के नियमित होने की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने इन कर्मचारियों को जल्द बातचीत के लिए बुलाने का भरोसा दिया है। 
प्रदेश में करीब ढ़ाई हजार अनुबंधित कर्मचारी हैं, जो सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े हैं। राज्य सरकार उन्हें एक अप्रैल 2013 से नियमित वेतनमान दे रही है। इसके लिए तीन स्लैब बनाए गए हैं। पांच साल तक की सेवाओं वाले अनुबंधित कर्मचारियों को डीए नहीं मिल रहा है, जबकि पांच से 10 साल की सेवाओं वाले कर्मचारियों को डीए तो मिल रहा है पर हाऊस रेंट नहीं मिलता। 10 साल या इससे अधिक की सेवाओं वाले कर्मचारियों को सभी लाभ दिए जा रहे हैं। 
बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर उनका धन्यवाद करने वाले इन कर्मचारियों ने बड़े सलीके से अपनी बात रखी। 
सर्व शिक्षा कर्मचारी संघ के प्रधान सुरजीत मलिक ने पहले तो अनुबंधित कर्मियों को नियमित वेतनमान देने पर हुड्डा का आभार जताया और फिर उन्हें ऐसे कर्मचारियों को नियमित करने का हुड्डा का वादा भी याद कराया। सुरजीत मलिक ने मुख्यमंत्री को बताया कि अनुबंधित कर्मियों को नियमित किए जाने संबंधी फाइल प्रक्रिया में है पर शिक्षा विभाग के अधिकारी उसे इधर-उधर घुमा रहे हैं। 
हुड्डा ने इन कर्मचारियों के वार्ता के तरीके की सराहना करते हुए कहा कि जल्दी ही अधिकारियों के साथ उनकी मीटिंग तय कराई जाएगी, ताकि मसले का समाधान कराया जा सके। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कर्मचारियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी। कर्मचारियों के आंदोलन के मद्देनजर प्रदेश सरकार पर काफी दबाव था और अस मामले पर सरकार स्तर पर चर्चा जारी थी।                                                                    dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.