.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 18 February 2014

शिक्षा बोर्ड से पहले फेसबुक पर एचटेट का परिणाम !!!!

** एचटेट परीक्षा परिणाम 20 फरवरी को
एक ओर जहां हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट परीक्षा का परिणाम की घोषणा को दो दिन के लिए और टाल दिया है, वहीं फेसबुक पर परीक्षा परिणाम कुछ लोगों ने दर्शाना शुरू कर दिया है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार 17 फरवरी को एचटेट का परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना बताई गई थी। मगर बोर्ड ने कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से इस परीक्षा परिणाम को घोषित नहीं किया। अब 20 फरवरी को एचटेट परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावनाएं है।
एचटेट परीक्षा परिणाम पर प्रदेश भर में तीन लाख 82 हजार भावी गुरुजी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बार एचटेट परीक्षा में प्रदेश भर से तीन लाख 82 हजार 679 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. केसी भारद्वाज का कहना है कि एचटेट परीक्षा को लेकर अभी थोड़ा विलंब हो सकता है, क्योंकि इसकी प्रक्रिया अभी चल रही है। फेसबुक पर दर्शाया गया परीक्षा परिणाम कितना खरा उतरता है, यह तो बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद ही पता चल पाएगा।
फेसबुक पर दिए गए हैं परिणाम 
जेबीटी-9.38
टीजीटी-1.22
पीजीटी-2.99                                                  djbhwn

1 comment:

Unknown said...

chalo kuch to result sudhara

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.