.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 8 February 2014

कोहंड के स्कूल में तैयार हो रहे हैं कई 'कौटिल्य'

** किसी की जुबां पर जीके के दो हजार सवाल, तो कोई सेकंड में सुलझाता है गणित की गुत्थियां   
पानीपत : रजत तंवर, 8वीं का छात्र है। उसे पांचवीं से 8वीं तक की साइंस व अंग्रेजी की किताबें मुंह जुबानी याद हैं। आशु शर्मा, 7वीं में पढ़ता है। सामान्य ज्ञान के दो हजार प्रश्न टिप्स पर हैं। शुभम भी सातवीं में है। 
गुणा के सवाल और कैलेंडर की तारीखें 10 से 25 सेकंड में हल कर देता है। अंकुश सैनी, छठी में पढ़ रहा है। उसने सामान्य ज्ञान के ढाई हजार से ज्यादा सवाल-जवाब तैयार किए हैं। किसी का भी स्केच चंद मिनटों में तैयार कर देगा। करनाल के गांव कोहंड में स्थित एसडी हरित मॉडल स्कूल के 450 में करीब 60 बच्चे ऐसे हैं, जिसमें कुछ न कुछ अनूठी प्रतिभा सामने आ रही है। यह वही स्कूल है, जिसमें भूगोल से संबंधित सैकड़ों सवालों का जवाब चुटकियों में बताने वाले वाला कौटिल्य पंडित पहली कक्षा में पढ़ता है। कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठने से लेकर खबरिया चैनलों में छाया कौटिल्य सेलिब्रिटी बन चुका है। अब इस स्कूल में बुद्धि की पौध तैयार हो रही है। पिछले दिनों स्कूल के 10 बच्चे दिल्ली के एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम में गए। वहां का स्कूल प्रबंधन इतना प्रभावित हुआ कि इस ग्रामीण स्कूल में पहुंचकर यहां का सिस्टम देखा। प्रोत्साहन के लिए शिक्षण सामग्री व कंप्यूटर भी दिए। स्कूल प्रबंधन इन बच्चों का 'आईक्यू' लेवल टेस्ट कराने की तैयारी कर रहा है। 
जुनून, प्रेरणा और सर्वश्रेष्ठ उदाहरण 
शुभम शर्मा : चार अंकों तक की रकम को 9, 11, 25, 50 व 125 से गुणा करके 25 सेकंड में जवाब देगा। कोई भी तारीख बताओ आधे मिनट में वार बता देगा। 6 अक्षरों का क्यूब रूट 10 सेकंड में बता देगा। 
अंकुश सैनी : सामान्य ज्ञान के 2,600 प्रश्नों की किताब तैयार की है। ऑन स्पॉट किसी भी टॉपिक पर भाषण व कविता तैयार कर देता। कोई भी तस्वीर दिखाओ, पांच मिनट में स्केच तैयार कर देगा। चौथी से लेकर छठी तक के साइंस व इंग्लिश के सारे पाठ कंठस्थ हैं। 
आशु शर्मा : पिता अनपढ़ हैं और मां सिर्फ सात जमात पढ़ी हैं। उसे छठी व सातवीं की साइंस और इंग्लिश टिप्स पर है। खुद ही सामान्य ज्ञान के दो हजार प्रश्न तैयार किए हैं। दिन में दो बार दो-दो घंटे मन लगाकर पढ़ता है।रजत तंवर : पांचवीं से आठवीं तक की साइंस व अंग्रेजी टिप्स पर। अपनी ही कक्षा को ये विषय पढ़ा भी देता है। लगातार 11 घंटे अंग्रेजी व साइंस विषय पर बोल सकता है। ऑन स्पॉट कविता लिख देता है। 506 लाइन की कविता लिखी और जुबानी है। एक चैप्टर को दो बार रिवाइज करके याद कर लेता है। 
स्कूल में सुबह की प्रार्थना सभा का नजारा अलग होता है। कम से कम 15 बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाता है। फिर दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण गिनाए जाते हैं। समझाया जाता है-हर किसी में प्रतिभा है, कुछ भी असंभव नहीं। कौटिल्य के पिता एवं शिक्षक सतीश शर्मा बताते हैं कि स्कूल में पिटाई का नहीं बल्कि प्रेरणा का हथियार इस्तेमाल होता है। यही वजह कि बच्चे झिझक छोड़कर कुछ सीखने के लिए जुनून की हद तक जा रहे हैं। अंकुश के पिता सोनू कहते हैं, 'मेरा यही सपना है कि कौटिल्य की तरह मेरे बेटे को बड़ा मंच मिले। मैं अपने बेटे पर कभी दबाव नहीं बनाता, बस हौंसला बढ़ाता हूं।'                                         db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.