.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 10 February 2014

मास्टरों ने हेड मास्टरों को पढ़ाया नेतागीरी का पाठ

हिसार : क्रांतिमान पार्क में रविवार को एलिमेंट्री स्कूल हेड मास्टर एसोसिएशन और हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के बीच जमकर कहासुनी हुई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जमकर खरी-खोटी सुनाई। स्वार्थी और गुमराह करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। मामला तब गरमाया जब मास्टरों ने हेड मास्टरों को नेतागीरी का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। एक मास्टर ने तो सरेआम हेड मास्टर को आरटीआइ के माध्यम से उनकी पोल खोलने की चेतावनी दे दी। इनके बीच कुछ शिक्षक ऐसे थे, जिन्हें इन बातों से कोई सरोकार नहीं था। इसलिए एक मास्टर ने दुखी होकर कह दिया ‘क्या बहस कर रहे हो, पढ़े-लिखे वाली बात करो’, यह आपस में झगड़ने का मंच नहीं है। कुछ ऐसे भी थे, जो इन बातों पर चटकारे ले रहे थे। काफी बहसबाजी के बाद जब कोई बात सिरे नहीं चढ़ी तो दोनों एसोसिएशन के पदाधिकारी, पार्क से उठकर अपने-अपने गंतव्य की ओर चल दिए।
क्रांतिमान पार्क में एलिमेंट्री स्कूल हेड मास्टर एसोसिएशन के महासचिव विजयपाल यादव की अध्यक्षता में हिसार जिला कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा था। इसी दौरान हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और हेड मास्टर एसोसिएशन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी था। तभी हेड मास्टरों ने मास्टर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश मलिक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। मास्टर भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने हेड मास्टरों को नेतागिरी का पाठ पढ़ाया। मास्टरों ने कहा कि एसोसिएशन का गठन आसान है लेकिन उसे चलाना और मांगों को पूरा करवाना, उनके बस की बात नहीं। हेड मास्टरों को जो पदोन्नति मिली है, वह मास्टर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश मलिक को देन है।
सामने रख दिए दस्तावेज
दोनों एसोसिएशन ने एक-दूसरे को अपने कार्यकाल के दौरान अब तक कराए गए कार्यो का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के लिए कहा। पदाधिकारियों ने अपने-अपने झोले से दस्तावेज निकालकर सामने रख दिए। 
इनके सवाल, उनके जवाब
इस दौरान मास्टर वर्ग के प्रदेश वित्त सचिव व हेडमास्टर के महासचिव विजय पाल यादव के बीच सवाल-जवाब का खेल चला। संजय ने एक-एक कर सवाल पूछे, यादव ने उनका जवाब दिया मगर उनके जवाबों से मास्टर वर्ग असंतुष्ट नजर आया। मास्टरों को अपने ऊपर भारी पड़ता देख हेड मास्टरों ने पूछा क्या हेड मास्टरों को डीडी पावर दिलवा दी। अब हेड मास्टर अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।
मनी भी गई पावर भी: श्योराण
एलिमेंट्री हेडमास्टर एसोसिएशन के प्रधान सुबे सिंह श्योराण ने बताया कि हरियाणा मास्टर वर्ग प्रत्येक सदस्य से 11 सौ-11 सौ रुपये चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। अब उन्होंने अपनी एसोसिएशन बना ली तो मास्टर एसोसिएशन को चंदा नहीं देंगे। इसलिए मास्टर एसोसिएशन उनका विरोध कर रही है। 
फूट डाल रहे हेडमास्टर: संजय
हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के प्रदेश वित्त सचिव संजय आर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि हेड मास्टर एसोसिएशन पदाधिकारी भ्रष्ट हैं। नई यूनियन बनाने वाले चंद हेड मास्टरों को मास्टर वर्ग एसोसिएशन में पद नहीं मिला था। इस यूनियन के साथ चंद हेड मास्टर हैं, बाकी मास्टर एसोसिएशन के साथ।                                            dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.