.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 25 August 2014

प्रदेश के सभी कर्मचारियों को मिलेगा पंजाब के समान वेतन


पानीपत : कांग्रेस ने रविवार को यहां बड़ी रैली कर विधानसभा चुनाव अभियान का बिगुल फूंका। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मौके पर कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक को लुभाने की कोशिश की। चुनाव को देखते हुए सीएम ने कई घोषणाएं की। सबसे बड़ी घोषणा पुलिस और अन्य कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतन देने की है। प्रदेश में 65 हजार पुलिसकर्मियों और अन्य विभागों के करीब साढ़े तीन लाख स्टाफ को इसका लाभ मिलेगा। 
दूसरी घोषणा सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्ध अवस्था सम्मान भत्ता, विधवा सम्मान पेंशन, विकलांग सम्मान भत्ता और लाडली योजना) की राशि 1000 रु. से बढ़ाकर 1500 रु. करना है। इसका लाभ वर्तमान करीब 18 लाख पेंशनधारियों को होगा। यह एक नवंबर से प्रभावी होगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधकर अगली लड़ाई का खाका खींचा। उन्होंने कैथल रैली में अपनी हूटिंग को हरियाणा की जनता का अपमान बताते हुए आह्वान किया कि वह वोट के जरिए इस पर चोट करे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं को मलाईखोर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इन्हें सबक सिखाएगी। 
कर्मियों को लाभ : 
अभी जिस कर्मचारी को न्यूनतम 16,400 रु. मिल रहे हैं, उसे नवंबर से नया वेतनमान मिलने पर न्यूनतम चार हजार रु. का लाभ होगा। ग्रेड पे और एसीआर के अनुसार रकम और बढ़ सकती है। अधिकतम लाभ 13 हजार रु. मासिक का हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.