.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 28 August 2014

सिफारिशों में उलझी सरकार ने ट्रांसफर पर रोक लगाई

** मुख्यमंत्री सचिवालय में नेता और अफसर भिड़ते हैं तबादलों के लिए
चंडीगढ़ : विधानसभा चुनाव से पहले अपनी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर चाहने वाले कर्मचारियों से परेशान सरकार ने ट्रांसफर पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश तत्काल लागू भी हो गया है। 
ट्रांसफर के लिए सिफारिश लेकर आने वालों ने पिछले दिनों हरियाणा सचिवालय में हंगामा खड़ा कर दिया था। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी की तो हर रोज इन कर्मचारियों से बहस भी होती है। सभी को जल्दी है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले उनके ट्रांसफर केस क्लीयर हो जाएं। सचिवालय के गलियारों से लेकर मंत्रियों व अफसरों के कमरों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे सचिवालय का सारा सिस्टम गड़बड़ाने लगा। हद तब हो गई, जब कांग्रेस के एक विधायक व मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अफसर के बीच हाल ही में झगड़ा हो गया। ट्रांसफर चाहने वालों की भीड़ के चलते मंत्रियों व मुख्य संसदीय सचिवों के सामने भी समस्या खड़ी हो गई। चुनाव के दिन में यदि ट्रांसफर करें तो परेशानी और न करें तो उससे भी अधिक दिक्कत। ऐसे में राज्य सरकार ने बुधवार को सभी तरह के कर्मचारियों के ट्रांसफर पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया। 
इसके बावजूद सचिवालय में भीड़ छंटने की संभावना नहीं है। अफसरों ने सरकार के इस फैसले पर राहत की सांस ली है। चुनावी तैयारियों में जुटी सत्तारूढ़ कांग्रेस को तेजी से लंबित काम निपटाने में मदद मिलेगी। शिक्षा विभाग में बीते दिन ही ट्रांसफर बंद हो गए थे। हरियाणा में सबसे ज्यादा कर्मचारी इसी विभाग में हैं। सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार को बेहद जरूरी ट्रांसफरों पर रोक नहीं लगानी चाहिए।                                                    dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.