.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 30 August 2014

कार्यकाल के आखिरी वक्त में कर्मचारियों पर मेहरबान हुए हुड्डा

** पंजाब के बराबर वेतनमान, रेगुलराइजेशन पॉलिसी के बाद अब भत्ते भी बढ़ाए 
** पे-बैंड 2 में आने वाले कर्मचारियों की ग्रेड पे भी हुई अपग्रेड 
चंडीगढ़ : अपने कार्यकाल के आखिरी वक्त में हुड्डा सरकार अब कर्मचारियों पर मेहरबान हुई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर्मचारियों को खुश करने की कोशिशों में लगे हैं। 
पंजाब के बराबर वेतनमान देने, कांट्रेक्ट और अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए रेगुलराइजेशन पॉलिसी लागू करने के बाद अब उनके विभिन्न प्रकार के भत्ते भी बढ़ा दिए हैं। इतना ही नहीं 1 जनवरी, 2006 से पे-बैंड 2 के जिन कर्मचारियों की ग्रेड पे नहीं बढ़ी थी, उसे भी 1 सितंबर, 2014 से अपग्रेड करने की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। 
जनस्वास्थ्य िवभाग के पार्ट टाइम कर्मियों का वेतन बढ़ा 
प्रदेश सरकार ने हरियाणा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत पार्ट-टाइम और एक निश्चित अवधि कार्यकाल के तहत पूर्णकालिक कर्मचारियों के मेहनताने में बढ़ोतरी की है। इससे सरकार पर 10 करोड़ का बोझ पड़ेगा। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब पूर्णकालिक कर्मचारियों को 5,362 रुपये की बजाए 8100 रुपये दिए जाएंगे। पार्ट टाइम कर्मचारियों, जो ग्राम पंचायत के माध्यम से पंप अटेंडेंट के तौर पर कार्यरत हैं, को अब 2,672 रुपये प्रतिमाह की बजाए 4050 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। 
पे-बैंड 2 कर्मियों को इस तरह मिलेगा लाभ, अधिसूचना जारी 
पे-बैंड 2 में जिन कर्मचारियों का 1 जनवरी, 2006 के बाद से ग्रेड पे नहीं बढ़ा है, उनका ग्रेड पे बढ़ाने के लिए भी शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत कर्मचारियों की ग्रेड में 300 से 600 रुपए प्रतिमाह तक का इजाफा हुआ है। वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पे-बैंड 2 में 9300-34800 ग्रेड पे 3200 और 9300-34800 ग्रेड पे 3300 रुपए था वह बढ़कर 9300-34800 ग्रेड पे 3600 रुपए हो गया है। इसी तरह बैंड-2 में ही जिन कर्मियों का वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 3600 रुपए था, उसे बढ़ाकर 4000 रुपए कर दिया गया है। 
इन भत्तों में की गई बढ़ोतरी 
बाल शिक्षा भत्ता 500 से बढ़ाकर 750 रुपए, साइकिल भत्ता 100 से बढ़ाकर 150 रुपए, सेवादार-सह-चौकीदार, सेवादार-सह-माली एवं चौकीदार-सह-माली का विशेष भत्ता 60 से बढ़ाकर 90 रुपए और सभी सफाई कर्मचारियों का विशेष भत्ता 350 रुपए से बढ़ाकर 525 रुपए कर दिया गया है। इसी प्रकार हिल प्रतिपूर्ति भत्ते की दर कर्मचारी के मूल वेतन के 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दी गई है जिसकी न्यूनतम सीमा 300 रुपए और अधिकतम सीमा 600 रुपए प्रति माह होगी। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.