.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 22 November 2014

2014 में भर्ती 9870 जेबीटी नियुक्ति की इंतजार में

शिक्षा विभाग में 2014 में हुई 9870 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में चयनित अध्यापकों को अभी ज्वाइन नहीं कराया गया है। इन नवचयनित जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति में हो रही देरी का बड़ी वजह वर्तमान सरकार द्वारा जेबीटी भर्ती की समीक्षा का निर्णय है, जिसके चलते अब यह चयनित शिक्षक आंदोलन करने को तैयार बैठे हैं। चयनित जेबीटी शिक्षक अपनी जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर 23 नवंबर को शिक्षा निदेशालय पंचकूला में रैली तथा महापड़ाव करेंगे।
चयनित जेबीटी शिक्षकों के प्रतिनिधियों पवन चमारखेड़ा व अशोक अटेला ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी नियुक्तियों के संदर्भ में जब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा, तब तक हजारों चयनित शिक्षक शिक्षा सदन पर महापड़ाव जारी रखेगें। चयनित जेबीटी मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से मिल कर भी अपनी नियुक्ति की गुहार लगा चुके हैं।                                             dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.