.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 27 November 2014

हरियाणा में लटकीं 20 हजार भर्तियां

** एचएसएससी के सदस्यों की नियुक्ति तक आगे नहीं बढ़ पाएगी प्रक्रिया
चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन और सदस्यों को पद से हटाने तथा स्कूल शिक्षक भर्ती बोर्ड भंग होने के बाद करीब 20 हजार भर्तियों की प्रक्रिया अधर में लटक गई है। कैबिनेट मंत्रियों का कॉलोजियम गठित होने के बाद ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के नए चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्तियां संभव है। इन नियुक्तियों के अभाव में न तो लंबित रिजल्ट घोषित हो पाएंगे और न ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने हुड्डा सरकार के कार्यकाल में बने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन और सदस्यों को हटा दिया है। शिक्षकों की भर्ती के लिए गठित हरियाणा स्कूल शिक्षक भर्ती बोर्ड को भी भंग कर दिया गया है। 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 32 अलग-अलग वर्गो में करीब चार हजार इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर रखी थी, जिसे फिलहाल घोषित नहीं किया जा रहा है। नए चेयरमैन और सदस्य इन इंटरव्यू को घोषित करते हैं या फिर रद करते हैं, इस पर आवेदकों की निगाह टिकी हुई है। कर्मचारी चयन आयोग में नौ हजार कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही थी। करीब पौने सात हजार लिपिक लगाए जाने थे, जिनके फार्म भरे जा चुके हैं। उनकी परीक्षा और इंटरव्यू का शेड्यूल जारी होना बाकी था, लेकिन सभी नौ हजार भर्तियों की प्रक्रिया भी दोबारा शुरू होने की संभावना है। यह भी संभव है कि राज्य सरकार इन रिक्तियों को रद्द कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करे। हरियाणा स्कूल शिक्षक भर्ती बोर्ड में करीब सात हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चली हुई थी। इन पदों के विज्ञापन जारी हो चुके थे और आवेदन मांगे जा चुके थे। बोर्ड के चेयरमैन पद पर खजान सिंह सांगवान कार्यरत थे। उनसे पहले नांदल बोर्ड के चेयरमैन थे, जिनके कार्यकाल में हुई नियुक्तियों पर हाईकोर्ट तक ने तलख टिप्पणियां की थी।                                            dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.