.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 28 November 2014

अध्यापक भर्ती बोर्ड के चेयरमैन व सदस्यों पर केस की तैयारी में प्रदेश सरकार

** शिक्षक भर्ती बोर्ड की कार्य प्रणाली में खामियां
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार जल्दी ही बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती करने वाली है। स्कूल शिक्षक भर्ती बोर्ड भंग होने के बाद अब नई नियुक्तियां हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के माध्यम से होंगी। कमीशन के नए चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्तियां जल्दी ही होने का संकेत राज्य सरकार ने दिया है। इससे पहले सरकार भंग किए गए हरियाणा शिक्षक भर्ती बोर्ड के चेयरमैन व सदस्यों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करने पर विचार कर रही है। 
प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने आज यहां माना कि हुड्डा सरकार द्वारा बनाए गए अध्यापक भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली खामियों से भरी थी। इसी कारण उसे भंग किया गया। बोर्ड की कार्यप्रणाली की जांच कराई जा रही है। अनियमितताएं पाए जाने पर बोर्ड के चेयरमैन और सदस्यों के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज किए जा सकते हैं। शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार में परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया। अध्यापक भर्ती बोर्ड में मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के परिचित शामिल किए गए। उन लोगों ने ऐसी सिफारिशें की, जिन्हें बताते हुए भी संकोच हो रहा है। शिक्षक भर्ती के दस्तावेजों की जब जांच शुरू की गई तो उसमें हाथ की जगह पैर के अंगूठों के निशान पाए गए।                                                                       dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.