.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 9 July 2015

नियुक्ति के लिए 11 से न्याय पद यात्रा निकालेंगे पात्र पीजीटी

पानीपत : दिसंबर 2013 से नियुक्ति पाने के लिए भटक रहे डीम्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े पात्र पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) 11 जुलाई को करनाल से लेकर चंडीगढ़ तक न्याय पद यात्रा निकालेंगे। तब 14 हजार पीजीटी नियुक्त हुए थे, लेकिन इनमें से करीब 300 को नियुक्ति नहीं दी गई, चूंकि उनकी पढ़ाई डीम्ड यूनिवर्सिटी से थी। पात्र अध्यापक विजेंद्र अत्री और बिजेंद्र लहरिया ने बताया कि सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। एक तरफ तो गेस्ट टीचरों को यह कहकर बर्खास्त किया जा रहा है, यह कोर्ट का आदेश है। दूसरी तरफ डीम्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने पीजीटी को नियुक्ति नहीं दे रही जबकि हाईकोर्ट कह चुका है कि इन्हें सशर्त नियुक्ति दी जा सकती है। ये सभी पात्र अध्यापक एचटेट एसटेट पास कर चुके हैं।                                                                              db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.