.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 5 July 2015

पीजीटी की 1,271 और भर्तियां निकाली, 21 अगस्त से आवेदन शुरू

चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पीजीटी एचईएस-2 (ग्रुप बी सेवाएं) के कुल 1,271 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 25 पद मेवात क्षेत्र कैडर हैं। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) और स्कूल अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्टेट) पास आवेदन कर सकेंगे। इंटरव्यू की तारीख तक एचटेट पास करने वाला भी पात्र होगा। 
कंप्यूटर साइंस के 446, फाइन आर्ट्स के 715, और संगीत के 85 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। मेवात कैडर के लिए कंप्यूटर साइंस के 5, फाइन आर्ट्स के 17 और संगीत के 3 पद हैं। 21 अगस्त से 21 सितंबर तक ऑन लाइन आवेदन होगा। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितम्बर होगी। आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन होगा।                                                                                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.