.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 5 July 2015

‘तीस हजार अध्यापक और होंगे भर्ती’ : शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा

चंडीगढ़ : पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि अध्यापकों को अपने नेक कार्य पर ध्यान देना चाहिए। अनुशासन में रहना अध्यापक का पहला कर्तव्य है। अतिथि अध्यापकों के साथ सरकार की सहानुभूति है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना हर नागरिक को करनी चाहिए। महेंद्रगढ में अतिथि अध्यापकों द्वारा पिछले दिनों किया गया व्यवहार अध्यापक के नाते सही नहीं है। अभी हाल ही में विज्ञपित लगभग 10 हजार अध्यापकों के पदों में अतिथि अध्यापकों को पांच वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट तथा अनुभव आधार पर आठ अंकों का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा आने वाले समय में 30 हजार अध्यापकों की ओर भर्ती की जाएगी। 2622 लैब सहायकों व 2676 कंप्यूटर अध्यापकों का 13 महीनों का पिछली सरकार के समय से बकाया 71 करोड़ रुपये का वेतन वर्तमान सरकार ने जारी किया है। सरकार को पांच वर्ष का जनादेश मिला है, एक-एक कर सभी वादों को पूरा किया जाएगा।                                                                            dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.