.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 8 August 2015

हरियाणा में केंद्रीय स्कूलों की संख्या बढ़ाएं ः खट्टर


** दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिले सीएम खट्टर 
** हरियाणा के दौरे पर आएंगी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री
चंडीगढ़ : केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आश्वस्त किया है कि हरियाणा में शिक्षा से संबंधित सभी चुनौतियों में केंद्र सरकार के स्तर पर सकारात्मक योगदान रहेगा।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से हरियाणा में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रदेश में मॉडल स्कूलों को अधिक स्तरीय बनाने के साथ-साथ प्रदेश में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारी हैं। इस लिहाज से पूरे प्रदेश में केंद्रीय स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की सोच है कि हरियाणा में गुणवत्ता परक शिक्षा का विस्तार हो। मुख्यमंत्री के आग्रह पर ईरानी ने कहा कि वे स्वयं हरियाणा में आएंगी और शिक्षा के स्तर पर केंद्र की ओर से हरियाणा प्रदेश के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री खट्टर के साथ इस बात पर भी चर्चा की कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हरियाणा का क्या योगदान हो सकता है। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि हरियाणा में शिक्षा का व्यापक विस्तार के साथ-साथ गुणवत्तापरक शिक्षा का माहौल बने इसके लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ईरानी के साथ सकारात्मक बैठक हुई है। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि केंद्रीय मंत्री आने वाले दिनों में स्वयं हरियाणा आएंगी। इस अवसर पर स्थानीय आयुक्त आनंद मोहन शरण सहित अनेक उच्चाधिकारी मौजूद थे।                                                                                  au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.