.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 4 June 2016

..तो पलवल व मेवात में नहीं होगा एचटेट लेवल -3

** प्रदेश के 19 जिलों में बनाए 442 परीक्षा केंद्र
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने 18 जून को होने वाली एचटेट लेवल-3 की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी हैं। यह परीक्षा ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही फोर्मेट में आयोजित की जाएगी। प्रदेश में 442 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक की तैयारियों के मुताबिक इस बार पलवल व मेवात में यह परीक्षा आयोजित नहीं करने की रणनीति बोर्ड प्रशासन ने बनाई है। बशर्ते की कोई राजनैतिक दबाव नहीं आया तो। 
गौरतलब है कि नवंबर 2015 में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद एचटेट लेवल -3 की परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित करने का बोर्ड प्रशासन ने फैसला किया था। लेकिन जाट आंदोलन के चलते उस समय इस परीक्षा को स्थगित कर 18 जून को करवाने का फैसला किया गया। हालांकि एक बार फिर से आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। लेकिन बोर्ड के उच्चाधिकारियों का कहना है कि आंदोलन से इस परीक्षा पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है। ऐसे में निर्धारित समय पर ही परीक्षा होगी और इसी के चलते तैयारियों को अमली जामा पहनाने में बोर्ड प्रशासन जुटा हुआ है।                                                                             dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.