.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 4 June 2016

68 सरकारी स्कूलों का परिणाम सौ फीसदी

भिवानी : शिक्षा बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में प्रदेश के 68 सरकारी स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकंडरी में सौ फीसदी परिणाम वाले स्कूलों में भिवानी के 10, सोनीपत के 8, झज्जर के 3, हिसार, रेवाड़ी-रोहतक के 2-2 समेत अम्बाला, गुड़गांव पानीपत का 1-1 स्कूल शामिल हैं। इसी प्रकार सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में प्रदेशभर के जिलों से 38 विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इसमें सोनीपत के 13, महेन्द्रगढ़ झज्जर के चार-चार, भिवानी, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा यमुनानगर के दो-दो तथा फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुड़गांव, हिसार जींद का एक-एक विद्यालय शामिल हैं।                                                                     db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.