.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 19 November 2016

सातवें वेतन आयोग में कच्चे कर्मचारियों की भी बढ़ेगी सैलरी

** वेतन में 5 से 6 हजार का हो सकता है फायदा, बढ़ोतरी एक जनवरी 2016 से होगी
राजधानी हरियाणा : करीब 1.50 लाख से ज्यादा कच्चे कर्मचारियों को भी 7वें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। इससे सैलरी में 5-6 हजार रु. का इजाफा हो सकता है। सरकार ने इस संबंधी में विभागों से जानकारी मांगी है। बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2016 से ही लागू होगी। आउट सोर्सिंग पॉलिसी अनुबंध के कर्मचारियों के वेतन में 2.57 फिटमेंट फार्मूले से वृद्धि होनी है। गेस्ट टीचर्स, अाशा, आंगनबाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स, कंप्यूटर प्रोफेशनल्स और आउट सोर्स पॉलिसी और पार्ट-2 के तहत काम करने वाले कर्मियों को फायदा मिलेगा। 
इस तरह होगी वेतन की गणना 
अकुशल को 8100, अर्द्ध कुशल को 9000, कुशल को 9900 और उच्च कुशल कर्मी को 12000 रु. सैलरी देय है। 7वें वेतन आयोग के फार्मूले में मूल वेतन और ग्रेड पे को मिलाकर कुल राशि को 2.57 फिटमेंट फार्मूले से गुणा किया जाना है। चारों श्रेणी के कर्मचारियों का औसतन वेतन 9700 रु. होता है। इसे 2.57 से गुणा करने पर मानदेय करीब ~ 15600 बनता है। एक कर्मचारी को औसतन 5 से 6000 रु. का फायदा होगा। 


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.