.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 14 November 2016

ट्रेड फेयर आज से, हरियाणा फोकस स्टेट, थीम डिजिटल इंडिया

नई दिल्ली : राष्ट्रपतिप्रणव मुखर्जी सोमवार को दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह मेला 14 से 27 नवंबर तक चलेगा। खास बात यह है कि व्यापार मेले में इस बार फोकस स्टेट हरियाणा को बनाया गया है। हरियाणा पैवेलियन की थीम डिजिटल इंडिया है। 
हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक आनंद मोहन शरण के मुताबिक पैवेलियन की सभी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी है। प्रगति मैदान में गेट नंबर 7 के समीप डिफेंस पैवेलियन के साथ हरियाणा पैवेलियन तैयार किया गया है। हॉल नंबर एक दो भागों में बांटे गए हरियाणा पैवेलियन में राज्य की पिछले 50 वर्षों की तरक्की और अगले महीने कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले भव्य अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश सरकार के सभी विभागों की योजनाओं उपलब्धियों की जानकारी ट्रांसलाइट टच स्क्रीन के जरिए मिलेगी। 
मेला महाप्रबंधक अनिल चौधरी ने बताया कि हरियाणा पैवेलियन में पहली बार हॉलोक्यूब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। 
हॉल नंबर एक के बीच में एक बड़े प्लेटफार्म पर हरियाणा के मुख्यमंत्री डिजिटल तरीके से राज्य की प्रगति के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि इसी पैवेलियन में हरियाणा की प्रगति के पिछले 50 वर्षों (1966 से 2016) का दशक वार ब्योरा वर्तमान आंकड़ों के साथ मिलेगा। हॉल नंबर-2 में प्रवेश करते ही अगले महीने कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के बारे में जानकारी मिलेगी। 
इस हॉल की दीवारों पर अंकित गीता के श्लोक आपको श्रीमद्भागवत दर्शन की जानकारी देंगे। हॉल नंबर में एक घूमते प्लेटफॉर्म पर हार्ली डेविडसन, हीरो, होंडा आदि दोपहिया का प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि छह बड़ी कंपनियां जिनमें एस्कॉटर्स, एस ट्रैक्टर, इंडियन ऑयल, एचपीएल इलेक्ट्रिकल, पायनियर डिजिटल आदि हरियाणा पैवेलियन में होंगी। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले व्यापार मेला में 18 नवंबर तक प्रवेश केवल बिजनेस ट्रेड विजटर्स के लिए रहेगा। 19 से 27 नवंबर तक मेला आम दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.