.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 4 February 2014

सेना में खुली भर्ती प्रक्रिया 10 से

कुरुक्षेत्र : सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला की तरफ से राजीव गांधी स्टेडियम अम्बाला में सेना में खुली भर्ती प्रक्रिया 10 से 19 फरवरी तक होगी। भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के युवाओं को शामिल किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक यू. मुखर्जी ने जारी बयान में कहा कि 10 फरवरी को मेवात, गुडग़ांव, पलवल एवं फरीदाबाद को छोड़कर केंद्रीय श्रेणी भर्ती हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ के सेवा निवृत सैनिकों के लिए डीएससी की भर्ती की जाएगी। 10 फरवरी को पंचकूला व चंडीगढ़ के विद्यार्थी सैनिक जनरल डयूटी के लिए पहुंच सकते हैं। 11 फरवरी को सैनिक जनरल डयूटी के लिए करनाल, पंचकूला व चंडीगढ़, 12 फरवरी को अम्बाला, 13 फरवरी को कैथल, 14 फरवरी को कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के युवक भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए 15 फरवरी को कुरुक्षेत्र व करनाल, 16 फरवरी को अम्बाला व यमुनानगर तथा 17 फरवरी को कैथल, पंचकूला व चंडीगढ़ के युवाओं को मौका मिलेगा। 18 व 19 फरवरी को मेडिकल टेस्ट होगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए संबंधित दिनों में मुख्य द्वार सुबह ५ से ८ बजे तक खुलेगा।                                               db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.