.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 15 February 2014

कर्मचारियों से 18 फरवरी को फिर बातचीत करेगी सरकार

चंडीगढ़ : पिछले दिनों 72 घंटे की हड़ताल कर पूरे सरकारी तंत्र को ठप कर देने वाले कर्मचारियों के साथ राज्य सरकार अब 18 फरवरी को बातचीत का अगला दौर चलाएगी। बैठक के बाद ही कर्मचारी अगली रणनीति तय करेंगे। कर्मचारियों की तालमेल कमेटी के सदस्य सुभाष लांबा व अमर सिंह यादव के मुताबिक पहले यह मीटिंग 15 फरवरी को होनी थी, जिसे बाद में 17 फरवरी को निश्चित किया गया था। अब इसे दोबारा री-शेडय़ूल कर 18 फरवरी को किया गया है। 
उल्लेखनीय है कि 21 से 23 जनवरी को प्रदेश के कर्मचारियों ने 72 घंटे की हड़ताल की थी। इसके बाद 24 जनवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी व सरकार के बीच बातचीत हुई थी। सुभाष लांबा व अमर यादव ने बताया कि 24 जनवरी की बैठक में सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए तथा श्रम कानून को कड़ाई के साथ लागू करने के विषय पर कमेटी बनाई गई थी। इसी कड़ी में केंद्र के समान राज्य कर्मचारियों को वेतनमान व मिनिस्ट्रीयल स्टाफ हरियाणा को पंजाब के समान वेतनमान देने की मांग का दोबारा अध्ययन करने का जिम्मा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसएस ढिल्लो को सौंपा गया था। नियमितीकरण कमेटी 29 जुलाई, 2011 को अधिसूचित नियमितिकरण की नीति में कुछ बदलाव करने की बात कह रही है जबकि तालमेल कमेटी दो साल की सर्विस पूरी कर चुके सभी पार्ट टाइम व कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त नियमित करने की मांग कर रही है। अगर 18 फरवरी को बैठक में सरकार ने उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी एक बार फिर बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो सकती है।                                                       dj 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.