.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 9 February 2014

स्कूलों में जिम खोलने के टेंडर जारी

हिसार : जिले के नौ खंडों के 74 स्कूलों में खोले जाने वाले ‘जिम क्लब’ में उपकरणों की खरीद के लिए प्रशासन ने शनिवार को टेंडर जारी कर दिया। तीन अलग-अलग कंपनियों को उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान टेंडर की दौड़ से बाहर हो चुकी मेरठ की निजी कंपनी ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। इस बारे में एडीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि टेंडर में दी गई शर्तो अनुसार ही कंपनियों का चयन किया गया है। मेरठ की कंपनी का आरोप निराधार हैं। उनके पास सैंपल तक नहीं थे। चयन के दौरान वीडियोग्राफी की गई है। वह कंपनी गुमराह कर रही थी। इस जिम क्लब योजना पर करीब दो से ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी।1बता दें कि जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिम क्लब खोलने का निर्णय लिया है। यहां विद्यार्थियों को अभ्यास करने के लिए आधुनिक उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। इनकी खरीद के लिए ही टेंडर दिए गए हैं।                                         db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.