.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 19 April 2014

शिक्षा विभाग ने खेल कैलेंडर किया जारी

** राज्यस्तरीय स्पर्धा की मेजबानी करेगा सिरसा 
** खेलों की तरफ रुझान बढऩे के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल किया जारी
खेलों की तरफ रुझान बढऩे के लिए शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय खेल गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया है। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग में कक्षा छठी से बारहवीं कक्षा के मुकाबले होंगे। इस बार सिरसा जिला राज्य स्तरीय हॉकी व तीरंदाजी की मेजबानी करेगा। राज्य स्तरीय स्पर्धा जुलाई से शुरू होगी। 
कब और कहां होगी खेलकूद प्रतियोगिता 
सिरसा में 21 नवंबर से 24 नवंबर तक शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में लड़कियों की 14, 17, 19 आयु वर्ग में हॉकी, लड़के लड़कियों की 14,17, 19 आयु वर्ग में तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। 
फतेहाबाद में 7 जुलाई से 8 जुलाई तक अंडर 14 व 17 आयु वर्ग लड़के, अंडर 17 में लड़कियों के दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, कुरुक्षेत्र के शाहबाद में 1 अगस्त से तीन दिवसीय अंडर 17 लड़के व लड़कियों, अंडर 15 लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता होगी। 
हिसार में 19 अगस्त से 22 अगस्त तक चार दिवसीय लड़कों के अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में बॉक्सिंग, एथलेटिक्स व फुटबॉल प्रतियोगिता होगी।भिवानी में 19 अगस्त से 22 अगस्त तक चार दिवसीय लड़कों की अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में कुश्ती, वालीबॉल, व लड़कियों की शतरंज प्रतियोगिता होगी। 
गुडगांव में 4 अगस्त से 7 अगस्त तक लड़के व लड़कियों की अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग की तैराकी, डाइविंग, वाटरपोलो, टेबल टेनिस प्रतियोगिता।करनाल में 25 अगस्त से 28 अगस्त तक लड़के व लड़कियों की अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में थ्रो बॉल व योगा प्रतियोगिता होगी। 
रोहतक में 27 अगस्त से 30 अगस्त तक लड़के व लड़कियों की अंडर 11, 14, 17 व 19 आयु वर्ग में स्केटिंग, लड़कियों की 19 आयु वर्ग में कुश्ती, लड़के व लड़कियों की अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में बास्टकेटबॉल प्रतियोगिता होगी। 
जींद में 23 अगस्त से 26 अगस्त तक लड़के, लड़कियों की अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में कबड्डी, अंडर 14, 17, 19 में साफ्टबॉल प्रतियोगिता होगी।सोनीपत में 27 अगस्त से 30 अगस्त तक लड़कों की अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग में हॉकी, अंडर 19 में लड़कियों की सर्कल कबड्डी, लड़के लड़कियों की अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग में लॉन टेनिस प्रतियोगिता होगी।कैथल में 27 अगस्त से 30 अगस्त तक अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग में लड़के लड़कियों की खोखो व बेसबाल प्रतियोगिता होगी। 
अंबाला में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक 14, 17, 19 आयु वर्ग में लड़के लड़कियों की जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, लड़कियों की साफ्टबॉल प्रतियोगिता होगी। 
कुरुक्षेत्र में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक 14, 17, 19 आयु वर्ग में लड़कियों की हैंडबॉल, 14, 17, 19 आयु वर्ग में लड़के लड़कियों की साइकलिंग व राइफल सूटिंग प्रतियोगिता होगी। 
पंचकूला में 10 नवंबर से 13 नवंबर तक लड़कियों की 19 आयु वर्ग में क्रिकेट, 14, 17, 19 आयु वर्ग में एथलेटिक्स, 14, 17, 19 आयु वर्ग में लड़के लड़कियों की चॉय क्वान डो, फैन्सिंग प्रतियोगिता होगी। 
युमनानगर में 10 नवंबर से 13 नवंबर तक 14, 17, 19 आयु वर्ग में लड़के लड़कियों की नेटबॉल, वेट लिफ्टिंग, लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। 
पानीपत में 17 से 20 नवंबर तक लड़कों की 19 आयु वर्ग में क्रिकेट व सर्कल कबड्डी, 14, 17, 19 आयु वर्ग में हैंडबॉल होगी।                                     dbsrs

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.