.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 13 November 2014

हरियाणा के 26 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के तबादले

** प्रधान सचिव रहे ढिल्लो को पर्यटन खंडेलवाल को खेल
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने बुधवार देर रात राज्य के 26 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मौजूदा सरकार ने हुड्डा सरकार में अहम पदों पर बैठे अफसरों को किनारे कर दिया है। 
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद के दावेदार रह चुके वरिष्ठ आइएएस अधिकारी राजन कुमार गुप्ता को बिजली विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें अक्षय ऊर्जा विभाग भी सौंपा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रधान सचिव रह चुके एसएस ढिल्लो को पर्यटन, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। हुड्डा के दूसरे प्रधान सचिव केके खंडेलवाल को खेल और युवा कार्यक्रम विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल को केके खंडेलवाल के पास रहे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सरकार ने आइएएस एसके गुलाटी को केंद्र से प्रतिनियुक्ति से वापस बुला लिया है।                                        dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.