.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 14 November 2014

वेतन के लिए शिक्षामंत्री के पास पहुंचे लैब सहायक

** ब्लैक लिस्ट की जा चुकी कोर कंपनी ने नहीं दे रही 17 माह का वेतन
** शिक्षा विभाग ने भी आठ माह के वेतन की नहीं की अदायगी
चंडीगढ़ : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर लैब सहायकों ने रुका वेतन पाने के लिए शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से गुहार लगाई है। राजकीय कंप्यूटर लैब सहायक संघ के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को यहां शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से मुलाकात की। 1तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत की अध्यक्षता में लैब सहायकों ने शिक्षा मंत्री के समक्ष अपनी दास्तां बयां की। सुरेंद्र प्योंत ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने 10 दिन के अंदर कंप्यूटर लैब सहायकों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में सरकारी हाई स्कूलों में कोर कंपनी के माध्यम से मात्र 120 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 2622 कंप्यूटर लैब सहायक लगाए गए थे। इनका एक माह का वेतन 2200 रुपये बनता है, लेकिन कंपनी ने 17 महीनों का वेतन लैब सहायकों को नहीं मिला है। कोर कंपनी को शिक्षा विभाग ब्लैक लिस्ट कर चुका है। 2622 लैब सहायकों को 24 अप्रैल 2014 को विभाग ने 6 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर समायोजित किया था। लेकिन 8 महीने बीतने पर भी विभाग ने लैब सहायकों को वेतन नही दिया है।
ये हैं मुख्य मांगें

  • विभाग में समायोजित 2622 कंप्यूटर लैब सहायक का बजट बनाकर ट्रेजरी के माध्यम से 8 महीनों का वेतन दिया जाए। 
  • एचसीएल, सन मीडिया, एवरेन कंपनियों के माध्यम से लगे 713 लैब सहायकों को शिक्षा विभाग में फिक्स वेतन पर समायोजित किया जाए।
  • कोर प्रोजेक्ट कंपनी का 17 महीनों का बकाया वेतन लैब सहायकों को जल्द दिलाएं।                                         dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.