.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 19 February 2015

विज्ञान के नए मॉडल बनाओ, इनाम जीतो

पानीपत : नवीनतम विचारों से (इनोवेटिव आइडिया) विज्ञान के मॉडल बनाओ..इनाम जीतो। सर्व शिक्षा अभियान निदेशालय की देखरेख में पहली बार सभी जिलों में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उसमें सरकारी स्कूलों के बाल वैज्ञानिक भाग लेंगे। विजेताओं को इनाम के बदले विज्ञान की पुस्तकें और मैगजीन उपहार में दिए जाएंगे। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी लगेगी।
स्कूली शिक्षा में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए नया प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। एसएसए निदेशालय की तरफ से प्रदेश के 21 जिलों में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के आयोजन की तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। देशभर में इसी दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। प्रदर्शनी की खासियत होगी कि इसमें सरकारी स्कूलों में शिक्षा हासिल करने वाले नौवीं से 12वीं कक्षा तक के बाल वैज्ञानिक भाग लेंगे। सभी स्कूलों से भागीदारी अनिवार्य है। एक दिवसीय प्रदर्शनी में सुबह नौ बजे से शुरू होगी। साइंस एक्जीविशन में सर्वप्रथम आयोजन स्थल पर मॉडलों का पंजीकरण होगा। पंजीकरण के बाद मॉडल डिस्प्ले करेंगे। निर्णायक मंडल सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक मॉडलों का आकलन करेंगे। निणार्यक मंडल में विश्वविद्यालय और कॉलेज के तीन वरिष्ठ प्राध्यापकों को बुलाया जाएगा। 
21 लाख होंगे खर्च : 
विज्ञान प्रदर्शनी 21 जिलों में आयोजित की जाएगी। एसएसए निदेशालय से प्रत्येक जिले को इसके सफलतापूर्वक आयोजन के लिए एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। जिला परियोजना संयोजक प्रदर्शनी में खर्च राशि का ब्योरा सात दिनों में निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। प्रदर्शनी में प्रत्येक सब थीम से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 2000, द्वितीय 1500 और तृतीय 1000 रुपये होगा। प्रत्येक जिले में 31, 500 रुपये पुरस्कार पर खर्च होगा।                                      dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.