.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 19 February 2015

दूसरे स्कूलों के अध्यापक लेंगे मूल्यांकन परीक्षा

चंडीगढ़ : अब मार्च से हर माह होने वाली मूल्यांकन परीक्षा दूसरे स्कूलों के अध्यापक लेंगे। हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में यहां सर्व शिक्षा अभियान की कार्यकारी समिति की 39 वीं बैठक में ये जानकारी दी गई। सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित स्कूलों में चल रहे विभिन्न कार्यो की मुख्य सचिव ने समीक्षा की। मुख्य सचिव को बताया गया कि वर्ष 2014-15 में सर्वशिक्षा अभियान के अंर्तगत विभिन्न कार्यो पर 919 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ढेसी ने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए जिलेवार आंकड़ों की समय-समय पर जांच की जानी चाहिए। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान की नियमित रूप से त्रैमासिक बैठकें करने के निर्देश दिए हैं। ढेसी ने सभी जिलों के अतिरिक्त उपायुक्तों को सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत उनकी जिम्मेवारियों का भी ज्ञान कराया है।                                                   dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.