.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 16 February 2015

कंपनियों को कंप्यूटर शिक्षकों की सिक्योरिटी मनी लौटानी होगी

** शिक्षा विभाग आज जारी कर सकता है कंपनियों को आदेश
चंडीगढ़ : हरियाणा के सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षकों को भरती करने वाली कंपनियों के खिलाफ प्रदेश का शिक्षा विभाग कड़े आदेश जारी कर सकता है। इसके साथ ही 23 दिन से चली आ रही कंप्यूटर शिक्षकों की हड़ताल समाप्त होने के आसार भी बढ़ गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से लिए जाने वाले फैसले के मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जा सकता है, जो सोमवार को बुलाई गई है। कंप्यूटर शिक्षकों की शिकायत पर उन्हें भरती करने वाली कंपनियों के खिलाफ मामला शिक्षा विभाग की आर्बिट्रेशन में चल रहा था। इसका फैसला 16 फरवरी तक सुरक्षित रख लिया गया था। 
शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, फैसले में भरती करने वाली तीन कंपनियों द्वारा कंप्यूटर शिक्षकों से ली गई सिक्योरिटी राशि वापस करने के लिए कहा जा सकता है। इसके साथ ही एक कंपनी ने ट्रेनिंग फीस के नाम पर भी टीचरों से पैसा वसूला था, जिस पर शिक्षा विभाग ने आपत्ति जताते हुए उसे गलत माना है। 
दूसरी ओर, कंप्यूटर शिक्षक उक्त कंपनियों से भरती अधिकार वापस लेकर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में समायोजित करने की मांग पर अड़े हैं। लेकिन इसके लिए शिक्षा विभाग तैयार नहीं है। कंप्यूटर शिक्षकों को बीते एक साल से वेतन भी नहीं मिला है, इस पर भी आर्बिट्रेशन वेतन देने का फैसला सुना सकता है।                                    au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.