.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 24 February 2015

अध्यापक संघ ने सीएम विंडो में दर्ज कराई शिकायत

** जेबीटी को सेवा सुरक्षा का लाभ दिलाने की मांग
जींद : वर्ष 2000 में नियुक्त जेबीटी अध्यापकों की सेवा सुरक्षा और सेवा लाभ जारी करवाने को लेकर सोमवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई। जिला प्रेस प्रवक्ता भूप सिंह वर्मा ने बताया की वर्ष 2000 में लगे जेबीटी अध्यापकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। विभाग में लगभग 15 वर्ष की सेवा के पश्चात भी इनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इन्हें तो प्रमोशन दी जा रही है कन्फर्म किया जा रहा है। 
अध्यापक संघ माग करता है कि इन अध्यापकों की जल्द प्रमोशन की जाए सभी प्रकार के सेवा लाभ जारी किए जाएं एक सर्वहितकारी पॉलिसी जिससे कार्यरत किसी भी अध्यापक की सेवाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े। न्यायालय में विभाग जल्द पेश कर इन अध्यापकों पर लटकी असुरक्षा की तलवार को हटवाने का काम करे।                                                                 db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.