.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 8 August 2015

स्पेशल कोचिंग से सपनों को मिलेगी उड़ान

** 11-12वीं में लड़कियों के लिए सीबीएसई ने शुरू की उड़ान स्कीम 
** एंट्रेंस टेस्ट स्कूल एजुकेशन का गैप कम करने का मकसद 
हिसार : इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की इच्छुक छात्राओं के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने उड़ान योजना शुरू की है। ये योजना मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट के सहयोग से शुरू की गई है। इसके तहत सीबीएसई छात्राओं को स्पेशल कोचिंग देकर उनका सहयोग करेगा। ये योजना 11वीं और 12वीं क्लास में पढ़ रही स्टूडेंट्स के लिए शुरू की गई है। 
स्कूल की पढ़ाई और इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट का गैप कम करने के मकसद से ही सीबीएसई ने उड़ान योजना शुरू की है। दूसरा मकसद है गर्ल्स में साइंस और मैथ्स के लिए रुचि बढ़े। अभी देश के जाने माने इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में लड़कियां कम जाती हैं। इसीलिए सीबीएसई ने यह कदम उठाया है ताकि लड़कियां आगे चलकर फ्यूचर लीडर्स बन सकें। 
ये कर सकते हैं आवेदन 
इस योजना के तहत केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा गवर्नमेंट स्कूलों की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। पेरेंट्स की सालाना इनकम 6 लाख से कम होनी चाहिए। यह योजना देश के 60 शहरों में शुरू हुई है। इस योजना में पढ़ने वाली गर्ल्स को 6 हजार रुपए तक का टेबलेट, जिसमें मैथ्स, फिजिक्स केमिस्ट्री का सिलेबस शामिल होगा, दिया जाएगा। प्रवेश शुल्क, ट्यूशन फीस छात्रावास व्यय प्रदान किया जाएगा। 
500 स्टूडेंट्स का होगा चयन 
बोर्ड 11वीं 12वीं क्लास की गर्ल्स को इंजीनियरिंग के एंट्रेंस एग्जाम की फ्री तैयारी करवाएगा। इस योजना के लिए सीबीएसई देशभर से 500 गर्ल्स का सेलेक्शन करेगा। जिस स्टूडेंट के 10वीं क्लास में हर विषय में 8 सीजीपीए ग्रेड है, लेकिन साइंस और मैथ्स में 9 सीजीपीए है, वह एप्लाई कर सकते हैं। 11वीं क्लास में नॉन मेडिकल स्ट्रीम ली है, वे इस कोचिंग के लिए ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद स्टूडेंट्स का सेलेक्शन किया जाएगा। एंट्रेंस टेस्ट में पास होने के बाद आईआईटी एनआईटी में पढ़ाई के लिए तैयारी कर सकेंगी।                                                                               db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.