.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 7 August 2016

हर स्कूल में लगेंगे सौ पौधे शिक्षा विभाग ने दिए आदेश

फतेहाबाद: शिक्षा विभाग पर्यावरण सप्ताह मनाने जा रहा है। यह अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक स्कूल मुखिया को 100 पौधे अपने स्कूलों में लगाने होंगे। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उस स्कूल मुखिया के खिलाफ कार्रवाई होगी। पौधरोपण अभियान की जांच खुद शिक्षा बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर करेंगे। वे प्रत्येक स्कूलों में जाकर इसका निरीक्षण करेंगे। अगर कोई खामी मिली तो स्थानीय अधिकारियों पर भी इसकी गाज गिर सकती हैं। 
8 अगस्त से शिक्षा विभाग ने एक सप्ताह तक पौधरोपण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश दे दिए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने भी सभी स्कूलों को पत्र भेजकर 8 अगस्त से इस अभियान को शुरू करने के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को पत्र लिखकर 100 पौधे लगाने के लिए कहा गया है। अगर एक समय में इतने पौधे लगे तो यह पर्यावरण के लिए भी लाभदायक होंगे। वहीं स्कूलों में इनका देखभाल होने से सबसे ज्यादा फायदा तो लोगों को ही होने वाला है। प्राइमरी स्कूलों के मुखिया को केवल 50 पौधे लगाने है। अन्य स्कूल मुखियाओं को 100 पौधे लगाने होंगे।                                                dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.