.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 7 August 2016

सरकारी स्कूलों का स्तर बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री

** प्राइवेट स्कूलों के बराबर लाने का प्रयास 
** सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार विषय पर आयोजित एक इंटरैक्टिव सेशन में बोल रहे थे
** कई धर्मार्थ शैक्षणिक संस्थाओं ने 50 स्कूलों तक गोद लेने की सहमति जताई
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को निजी और सरकारी स्कूलों के बीच सहयोग के माध्यम से एक कार्य योजना तैयार करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के बराबर लाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री यहां स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार विषय पर आयोजित एक इंटरैक्टिव सेशन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कई धर्मार्थ शैक्षणिक संस्थाओं ने 50 स्कूलों तक गोद लेने की सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि और भी कई ऐसे संगठनों को आगे आना होगा जोकि एक से अधिक स्कूल को शिक्षा की गुणवत्ता के लिए अपना सके। उन्होंने राज्य में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए निजी स्कूलों से सरकार के साथ हाथ मिलाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने जिलों के ऐसे निजी स्कूलों की पहचान करें जोकि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए तैयार हैं।                                           hb 
















No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.